अरवल: कलेर बाजार के सेंट्रल विद्यालय में क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, प्रतिभागियों को दिया गया पुरस्कार
Arwal, Arwal | Mar 17, 2024 सामाजिक न्याय संघर्ष समिति के तत्वाधान में सेंट्रल स्कूल कलेर में सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता का उद्घाटन बेलॉवा पंचायत के मुखिया मंटू पटेल के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया है। वही प्रतियोगिता में प्रखंड क्षेत्र के लगभग 125 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर कई प्रकार के इनाम जीते।