कटंगी थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय ने मंगलवार दोपहर 12:00 बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ईंट भट्टा के पास कुछ लोग जुआ फड़ पर दांव लगा रहे हैं जिसके बाद मौके पर जाकर पुलिस की टीम ने दबिश दी और कपिल चक्रवर्ती और तीन अन्य लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा है इनके पास से 1330 रुपए नगद जप्त किए गए आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।