ज्योति निजी आईटीआई के प्रशिक्षणार्थियों ने इस वर्ष केंपस प्लेसमेंट में शानदार सफलता हासिल की है। संस्थान के कुल 86 अभ्यर्थियों का चयन होंडा कार इंडिया लिमिटेड में हुआ । कॉलेज परिसर में गुरुवार सुबह 11 बजे आयोजित कैम्पस प्लेसमेंट एवं ऑफर लेटर वितरण समारोह के दौरान चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी के सीनियर मैनेजर दीपक राजपूत के द्वारा ऑफर लेटर दिए गए।