डेहरी: सोन नदी में पानी का जलस्तर बढ़ने के कारण प्रशासन ने अलर्ट जारी किया, टीले पर जाने से रोक लगाई
Dehri, Rohtas | Sep 17, 2024 ऊपरी जल ग्रहण क्षेत्र में तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण मंगलवार को भी सोन जलस्तर में वृद्धि जारी है। इंद्रपुरी बाराज से आज तीन लाख क्यूसेक पानी सोन नदी में छोड़ा गया।ऐसे में डेहरी अनुमंडल प्रशासन ने एहतियात के तहत तटवर्ती इलाके के लोगो को सोन नदी में जाने से मना कर दिया है।साथ ही नाविकों व मछुआरों को भी हिदायत दी गई है कि वह लोग सोन नद में न जाए