डेहरी: न्यू सिधौली रोड में 11000 बोल्ट के तार के चपेट में आने से 2 लंगूर की मौत,लोगो ने किया हिन्दू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार
Dehri, Rohtas | Sep 16, 2024 डालमियानगर इलाके में आज बिधुत स्पर्शघात से दो बेजुबानों की मौत हो गई । दअरसल न्यू सिधौली रोड में आज पेड़ पर 3 की संख्या में लोगो ने लंगूरों को देखा ।बताया जा रहा है पेड़ पर ही ये तीनो लंगूर आपस मे उछल उछल कर खेल रहे थे इसी दौरान कूदने के क्रम में बगल 11 हजार बोल्ट के नंगे तार की चपेट में आ गए और नीचे जमीन पर गिर कर तड़पने लगे ।