डेहरी: सोन नद में डूबे बच्चो की तलाश को लेकर SDRF ने चलाया सर्च अभियान,CO भी टीम के साथ कर रहीं कैम्प ।
Dehri, Rohtas | Sep 16, 2024 इंद्रपुरी इलाके के बढीहा बालू घाट के समीप कल देर शाम सोन नदी में डूबे दो बच्चों के तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है हालांकि मौके पर डेहरी की अंचलाधिकारी शिबू भी दल बल के साथ घटना स्थल पर कैम्प कर रही हैं उन्होंने बताया कि कल देर शाम सोन नदी में डूबे हुए बच्चों की खोज को लेकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।