साउथ दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम कंपाउंड के एक हिस्से में टेंपरेरी स्ट्रक्चर गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें एक दर्जन के आसपास लोग दब गए। सभी को एम्स ट्रामा सेंटर में भेजा गया है। इस मामले की पुष्टि करते हुए डीसीपी अंकित चौहान ने बताया कि जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के अंदर गेट नंबर 2 के पास शादी के लिए पंडाल बनाया जा रहा था।