खलीलाबाद: बनकटीया कब्रिस्तान मार्ग पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई
खलीलाबाद तहसील के ग्राम बनकटिया में कब्रिस्तान जाने वाले परंपरागत रास्ते पर अवैध कब्जे का आरोप लगा है। ग्राम निवासी आशिक अली ने सुबह 10 बजे जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वर्षों से उपयोग में रहे मार्ग पर कुछ असामाजिक तत्व अवैध निर्माण कर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने राजस्व टीम से तत्काल पैमाइश कर मूल रास्ता सुरक्षित कराने की मांग की।