परसिया: हथियागढ के जंगल में नाबालिग से दुराचार, आरोपी ने पीड़िता को जबलपुर स्टेशन पर छोड़ा
न्यूटन पुलिस चौकी क्षेत्र के मैनावाडी गांव की नाबालिग के साथ दुराचार किया गया। आरोपी पीडिता की सहेली का ही भाई है। अपने प्रेम जाल में फंसाकर आरोपी पीडिता को पहले हथियागढ के जंगल ले गया। यहां से ट्रेन से विभिन्न जगहों पर लेकर घूमता रहा। बाद में आरोपी पीडिता को जबलपुर रेलवे स्टेशन पर छोडकर गायब हो गया।पुलिस ने बुधवार को पांच बजे पीडिता का मेडिकल कराया।