बेतिया नगर थाना में आज 4 जून बुधवार शाम करीब 4 बजे बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी सदर बेतिया बिरेंद्र कुमार, नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, कालीबाग थानाध्यक्ष विवेक कुमार बालेंदु सहित पुलिस प्रशासन के तमाम अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।