अमरकंटक थाना क्षेत्र अंतर्गत भीम कुंडी सरोवर तालाब में डूबने से 30 वर्षीय मृतक कमलेश साहू पिता भोले राम साहू निवासी ग्राम मझौली थाना करन पठार की डूबने से मौत हो गई जिसके शव को शनिवार 3:00 बजे एसडीआरएफ की टीम ने निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक अपने जीजा के यहां आया हुआ था जहां तालाब में वह डूब गया।