बालोद: बस को ओवरटेक करते समय दो बाइकें टकराईं, पालिका कर्मचारी का सिर फुटरेस्ट के लोहे में फंसा; कटर मशीन से काटकर निकाला गया
Balod, Balod | Jun 13, 2026 बालोद-राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक पालिका कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। पाररास में गणेश मंदिर के पास बस को ओवरटेक करने के दौरान दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में घायल युवक का सिर दूसरी बाइक के फुटरेस्ट के लोहे में फंस गया। जिसे निकालने के लिए कटर मशीन की मदद लेनी पड़ी।