खगड़िया: झांझरा गांव में रास्ते पर पानी बहाने के विवाद में मारपीट, अधेड़ गंभीर रूप से घायल
खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के झांझरा गांव में रविवार देर रात रास्ते पर पानी बहाने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार सुबह 10:00 बजे तक उसका उपचार जारी था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस