पीरो: पीरो में आस्था और शुद्धता का प्रतीक खरना के साथ चैती छठ महापर्व में बढ़ी भक्ति की छटा
Piro, Bhojpur | Mar 23, 2026 पीरो एवं चरपोखरी क्षेत्र में लोक आस्था का महान पर्व चैती छठ महापर्व पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सोमवार की शाम 6 बजे के करीब बताया गया की पर्व के दूसरे दिन खरना के अवसर पर व्रती महिलाओं और पुरुषों ने दिनभर निर्जला उपवास रखकर शाम को विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। खरना के दिन व्रतियों ने अपने-अपने घरों में शुद्धता का विशेष ध्यान रखते है।