मेहगांव: अमायन थाना क्षेत्र में अमायन आतौ रोड पर जुआ खेलते हुए चार आरोपी पकड़े गए, मामला दर्ज
Mehgaon, Bhind | Jan 3, 2025 अमायन थाना क्षेत्र के अंतर्गत सहायक उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने मुखबिर की सूचना पर अमायन आतौ रोड पर कस्बा अमायन में गुरुवार को रात 8.30 बजे रोहित निवासी अमायन, छुट्टन एवं संतोष निवासी भारौली एवं विकास सैनी निवासी मौ को जुआ खेलते हुए पकड़ा।तलाशी लेने पर 12320 रुपए एवं तास की गड्डी जप्त की।पुलिस ने गुरुवार को रात लगभग 9 बजे मामला दर्ज कर लिया है।