अंबिकापुर: सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र में हाथियों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत, रिहायशी इलाकों में बढ़ी चिंता
हम आपको बता दें कि आज दिनांक 3 अप्रैल 2026 दिन शुक्रवार को शाम 4:00 बजे मिली जानकारी अनुसार सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र में इन दिनों हाथियों की मौजूदगी से दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, लगभग 12 सदस्यीय हाथियों का दल माटी घाट के जंगलों में डेरा डाले हुए है जबकि 2 दंतैल हाथी मेहता पॉइंट के पास देखे गए हैं।