कर्वी: कर्वी के ब्रह्मचर स्कूल के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ व्यक्ति घायल, जिला अस्पताल से प्रयागराज रेफर
कर्वी के ब्रह्मचर स्कूल के पास आज बुधवार की शाम 4 बजे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति मनोज कुमार पुत्र गयादीन निवासी एसडीएम कालोनी कर्वी घायल हो गए। परिजनों ने बताया कि मनोज कुमार शंकर बाजार से पुरानी बाजार जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। वहीं घायल मनोज कुमार को जिला अस्पताल से प्रयागराज रेफर किया गया है।