कर्वी: चित्रकूट में निषाद पार्टी ने मझवार आरक्षण की मांग को लेकर कर्वी सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन
चित्रकूट निषाद पार्टी द्वारा मझवार आरक्षण की मांग को लेकर आज बुधवार की दोपहर 1 बजे सपा से कर्वी सदर विधायक अनिल प्रधान को ज्ञापन सौंपा गया है। पार्टी जिला अध्यक्ष प्रेमचंद निषाद ने कहा कि उन्हें निषाद आरक्षण से हटाकर मझवार आरक्षण में जोड़ा जाए। जिससे उनकी समाज को भी हक और अधिकार मिल सके उन्होंने विधायक से इस मुद्दे को सदन में उठाने की मांग की है।