कर्वी: बरगढ़ के लसई गांव में करंट की चपेट में आने से 57 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति की मौत, पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम
बरगढ़ के लसई गांव में बीते मंगलवार की दोपहर 12:30 बजे करंट की चपेट में आने 57 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति शारदा प्रसाद की मौत हो गई। परिजनो ने बताया कि शारदा घर में बिजली के बोर्ड में बल्ब लगा रहे थे ,तभी तार कटी होने पर यह हादसा हो गया। वहीं सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का आज बुधवार की दोपहर 1 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है।