बकानी: बकानी वन विभाग के भालता वन क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन पर वन विभाग ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही
बकानी वन विभाग के भालता वन क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन पर आज शुक्रवार को क्षेत्रीय वन अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए अवैध खनन कर रखे गए पत्थर पिलर एवं पट्टियों को मौके पर ही नष्ट किया गया। जो व्यक्ति अवैध खनन कार्यों में लिप्त थे उन्हें पकड़कर उनसे ₹11000 का जुर्माना भी वसूला गया टीम में वनपाल अलका मेहरा एवं कर्मचारी मौजद रहे ।