गिरिडीह: तुरुकडीहा ट्रिपल मर्डर कांड के बाद मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना जताई।
ट्रिपल मर्डर की सूचना के बाद बुधवार को साढ़े 7 बजे मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू तुरुकडीहा गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर इन्हें ढाढ़स बंधाया। बताया गया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत अंतर्गत तुरुकडीहा गांव में तीन मासूम बेटियों की निर्मम ह,त्या की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।