माखन नगर: मुहासा औद्योगिक क्षेत्र में मजदूर लापता, मिट्टी में दबने की आशंका, तलाश जारी
Makhan Nagar, Hoshangabad | May 15, 2026
माखननगर के ग्राम मोहासा औद्योगिक क्षेत्र स्थित दावत कंपनी के कंस्ट्रक्शन एरिया में काम करने वाला मजदूर अतुल यादव शुक्रवार करीब 9 बजे से लापता है। परिजनों ने उसके मिट्टी में दबने की आशंका जताई है। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। जेसीबी की मदद से मिट्टी के ढेर में करीब 5 घंटे से खोजबीन जारी है, लेकिन अब तक मजदूर का कोई सुराग नहीं मिला है।