राजपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया। दमनपुर निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ उदय प्रताप सिंह को रविवार दोपहर करीब 2 बजे छोलापुर से बिजहरा जाने वाले चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी पर कार्यवा