शाहबाद: टोडरपुर के पास नशे में टल्ली सिपाही बाइक से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
बाइक से ड्यूटी करने आ रहे एक सिपाही ने अत्यधिक शराब पी ली और वह असंतुलित होकर टोडरपुर के पास सड़क पर गिर पड़ा जिससे गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी हालत में 108 एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी शाहाबाद में भर्ती कराया गया। हरदोई देहात कोतवाली के ग्राम लालपालपुर निवासी नीरज सिंह पुत्र शिव कुमार सिंह सेहरामऊ दक्षिणी जनपद शाहजहांपुर में सिपाही के पद पर तैनात है।