विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, टिकारी के सहायक विद्युत अभियंता विशाल कुमार चौधरी ने विद्युत ऊर्जा चोरी के मामले में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि धनंजय यादव ग्राम खैरा ने अवैध तरीके से विद्युत ऊर्जा की चोरी की है, जिससे साउथ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड को 2,36,583 रुपये का नुकसान हुआ है।