गढ़वा: खरौंधी कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं के बीमार होने का मामला, गढ़वा डीसी ने गठित की संयुक्त जांच टीम, 24 घंटे में रिपोर्ट
Garhwa, Garhwa | Jun 27, 2026 कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, खरौंधी की लगभग 100 छात्राओं के अचानक अस्वस्थ होने के मामले में जिला प्रशासन ने संयुक्त जांच दल का गठन किया है। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा के निर्देश पर गठित इस टीम को घटना की निष्पक्ष जांच कर 24 घंटे के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन के अनुसार, छात्राओं के बीमार होने की