शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे थाना पिपट के ओरिया गांव में सिंचाई करते समय 18 वर्षीय रितिक राजा खुले बिजली तारों की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी किसान ने मना करने के बाद भी झटका मशीन चालू कर दी, जिससे हादसा हुआ। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने रितिक को मृत घोषित कर दिया।