खरगोन जिले में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साढ़े चार लाख रुपये से अधिक की अवैध मदिरा और शराब बनाने की सामग्री जब्त की है। कलेक्टर भव्या मित्तल के आदेश और सहायक आबकारी आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।