धमतरी: जिले में युवाओं को मौका देने के लिए युवा उत्सव का आयोजन, प्रचार-प्रसार के लिए विशेष वाहन रथ रवाना
धमतरी,जिले के युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराने हेतु 24 एवं 25 अप्रैल को “युवा उत्सव 2026 – इंटर कॉलेज प्रतियोगिता” का भव्य एवं आकर्षक आयोजन किया जाएगा। यह उत्सव युवाओं के सर्वांगीण विकास, रचनात्मकता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।