नानपारा: नवाबगंज में मुहर्रम त्यौहार के लिए कारीगर दिन-रात आकर्षक और रंगीन ताजिए बनाने में जुटे, सतरंगी ताजिया की मांग बढ़ी
मुहर्रम नजदीक आते ही नवाबगंज और आसपास के क्षेत्रों में ताजिया निर्माण का कार्य तेज हो गया है। कस्बे और ग्रामीण इलाकों में कारीगर दिन-रात मेहनत कर आकर्षक और सतरंगी ताजिये तैयार करने में जुटे हैं। कई परिवारों ने घरों में ताजिये बनाकर उनकी बिक्री भी शुरू कर दी है। रामनगर, सेमरा, नानपारा और नवाबगंज जैसे क्षेत्रों में बाजारों में ताजियों की मांग बढ़ने के आसार है