गोपालपुर के जागीर घाट में प्रत्येक वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। इस बार भी आयोजित मेले के दौरान विभिन्न प्रकार के झूले, मिठाइयों की दुकाने, मनिहारा की दुकाने सहित अन्य दुकान लगी है। सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है। मेला देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं।