गढ़वा: गढ़वा में फाइलेरिया जांच शिविर हुई आयोजित, लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच
Garhwa, Garhwa | Jun 21, 2026 गढ़वा शहर के वार्ड संख्या 16 स्थित मिनी बस स्टैंड के पास स्वास्थ्य विभाग के द्वारा रविवार की सुबह करीब 11बजे फाइलेरिया जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों की फाइलेरिया संबंधी जांच की गई तथा बीमारी के प्रति जागरूक किया गया।स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को बताया कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है, जो संक्रमित मच्छरों के काटने से फैलती है।