देहरादून: पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत कई कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में लिया, कांग्रेस ने किया था सीएम आवास की ओर कूच
पुलिस ने प्रदर्शन कारियो को हिरासत में ले लिया बता दे कि देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया लेकिन पुलिस ने उन्हें हाथीबड़कला में रोक दिया। प्रदर्शनकारियों के हाथों में पेपर चोर - गद्दी छोड़ और वोट चोर - गद्दी छोड़ जैसे नारे लिखे बोर्ड थे। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।