देहरादून: ट्रांसपोर्ट नगर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई, दर्जनों दुकानें की गईं ध्वस्त
देहरादून के ट्रांसपोर्ट नगर में जिला प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। प्रशासन की टीम ने जेसीबी मशीनों की सहायता से क्षेत्र में फैले अतिक्रमण को हटाया। इस अभियान के दौरान कई दुकानों और अन्य अवैध संरचनाओं को ध्वस्त किया गया, जो सार्वजनिक स्थानों पर अनधिकृत रूप से बनाए गए थे।