मिर्ज़ापुर: बाइक सवार पति-पत्नी को मलूवा गांव के पास फोर व्हीलर गाड़ी ने मारा धक्का पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल पत्नी रेफर
बताते चले की सिरसी बांध निवासी राम प्रकाश अपनी पत्नी जानकी देवी को लेकर मलूवा गांव अपने रिश्तेदारी में गए थे। और जैसे ही वापस आने के लिए बाइक से वहां से निकले उसी समय फोर व्हीलर गाड़ी ने धक्का मार दिया। जिसमें पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें मिर्जापुर के ट्रामा सेंटर में लाया गया है जहां इलाज के दौरान पत्नी को बीएचयू वाराणसी रेफर किया गया।