मिर्ज़ापुर: अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल टांडा फाल में जन्माष्टमी कार्यक्रम का छानबे विधायक और डीएम ने दीप जलाकर किया शुभारंभ
अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल टांडा फाल पर जन्माष्टमी कार्यक्रम का सरस्वती पूजन और दीप जलाकर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और छानबे विधायक रिंकी कोल ने शुभारंभ किया। इस दौरान परिसर का निरीक्षण कर और शेड लगवाने के निर्देश दिए। गौ माता को हरा चारा और गुड़ खिलाया।