मिर्ज़ापुर: कटरा कोतवाली के अमानगंज में विद्युत जर्जर पोल दे रहा दुर्घटना को दावत कई बार शिकायत के बावजूद नहीं बदला गया पोल
अमानगंज मोहल्ले में कई वर्षों से दो विद्युत पोल पूरी तरह से टूटकर तार के सहारे झूल रहा है कभी भी गिरकर कोई बड़ी दुर्घटना को दावत दे सकता है जिसे जान माल दोनों का नुकसान होगा अमानगंज के लोगों ने बताया कि लगभग 3 वर्षों से जर्जर पोल के कारण हमेशा डर बना रहता है कि कभी कोई दुर्घटना न हो जाए इसकी शिकायत भी विद्युत विभाग को किया गया लेकिन आज तक कोई नही सुन रहा है।