शनिवार को रात नौ बजे मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पाईपुरा में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने का मामला सामने आया है। अवर अभियंता मितान सिंह ने थाना बिलासपुर में तहरीर देकर बताया कि दो लोगो ने उनके खेत से गुजर रही एचटी लाइन के विद्युत पोल को तोड़ दिया।