बड़पानी में 06 दिसंबर को एक युवती ने सुसाइड नोट लिखकर कुएं में कुदकर आत्महत्या कर ली थी। युवती ने अपने सुसाइड नोट में गांव के निकेश उर्फ निक्कू गौतम को अपनी मौत का कारण बताया है। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 108 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।