कटनी नगर: कलेक्टर ने मवेशियों को खुला छोड़ने पर लगाया प्रतिबंध, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत जारी किया आदेश
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी दिलीप कुमार यादव ने बुधवार दोपहर 3 बजे नेशनल हाइवे और जिले के अन्य व्यस्त सड़क मार्गों पर विचरण करते गौवंश और सड़कों में पशुओं के जमावड़े से संभावित सड़क दुर्घटना से लोक संपत्ति,पशु हानि एवं मानव जीवन की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है।