कटनी नगर: गौ रक्षा कमांडो फोर्स की जिलाध्यक्ष ने मवेशियों व श्वानों के गले में रेडियम बांधकर चलाया अभियान
गौ-रक्षा कमांडो फोर्स की जिला अध्यक्ष अमिता श्रीवास के द्वारा सड़क पर जहां कहां बैठे मवेशियों और श्वानों के गले में रेडियम बांधा गया ताकि वे सड़क दुर्घटनाओं का शिकार ना हो उनके द्वारा दुर्गा चौक खिरहनी, जुहला-जुहली बाईपास रोड,सहित रेलवे कॉलोनी में पहुंचकर मवेशियों और श्वानों के गले में आज मंगलवार रात 8:10 पर रेडियम लगाया गया।