बालूमाथ: बारियातु में तीन सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों को दी गई विदाई, एसपी समेत कई लोग रहे मौजूद
शनिवार दोपहर 3 बजे बालूमाथ पुलिस अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत सेवा निवृत हुए 3पुलिस अधिकारी को बारियातू थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में सेवानिवृत हुए बालूमाथ पुलिस निरीक्षक परमानंद बिरुआ,ASI उमेश यादव,सुरेश कुमार सिंह को शॉल ओढाकर एवं उपहार देकर विदाई दी l