करायपरसुराय: भवानी बिगहा गांव में आग से किसान गनौरी यादव की 2 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
भवानी बिगहा गांव में आग लगने से किसान गनौरी यादव के करीब 2 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इस घटना से किसान को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है। बताया जाता है कि अचानक लगी आग ने देखते ही देखते पूरे खेत को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक पूरी फसल जल चुकी थी। पीड़ित किसान गनौरी