डीग: जनूथर में गौ सम्मान रैली, गौ संरक्षण और राष्ट्रीय दर्जे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Deeg, Bharatpur | Apr 27, 2026 जिले के कस्बा जनूथर में सोमवार को ग्रामीणों द्वारा गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत एक विशाल जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य गौ हत्या पर रोक लगाने, गौ संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देने तथा गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा दिलाने की मांग को लेकर लोगों को जागरूक करना रहा।