चूरू के वार्ड संख्या 41 में अपने ही पिता और बड़े भाई पर कैंची से जानलेवा हमला करने के आरोपी बेटे को डीजे कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। शनिवार को जिला एवं सेशन न्यायालय ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी है। इससे पहले आरोपी को 18 दिसंबर को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।