तालबेहट: बार क्षेत्र के दशरारा में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवतियों को टक्कर मारी, दोनों को जिला मेडिकल में भर्ती किया गया
बार थाना क्षेत्र के दशरारा गांव में शिव शक्ति आश्रम के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवतियों को जोरदार टक्कर मार दी,जिससे युवतियाँ उछलकर बहुत दूर गिरी है,और गंभीर रूप से घायल हुई स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया,जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया जहां उपचार चल रहा है।