चूरू: गांव बूंटीया के युवक से खेलकूद कोटे से सरकारी नौकरी का झांसा देकर ₹16 लाख ठगने का आरोप, कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज
Churu, Churu | Nov 13, 2024 चूरू के गांव बूंटीया निवासी युवक ने खेलकूद कोटे से सरकारी नोकरी का झांसा देकर 16 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए चूरू के रिटायर्ड खेल अधिकारी और उसके पीटीआई बेटे के खिलाफ कोतवाली थाने में नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है। कोतवाली सीआई मुकुट बिहारी ने बताया कि गांव बुंटिया निवासी 34 वर्षीय अजय ने मुकदमा दर्ज करवाया।