चूरू: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चूरू में 5 दिवसीय ई-कंटेंट निर्माण कार्यशाला का हुआ शुभारंभ
Churu, Churu | Nov 12, 2024 मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं डाइट प्राचार्य गोविंद सिंह ने कहा कि बदलते समय के साथ शैक्षणिक परिदृश्य में बड़ा बदलाव आ रहा है। इसमें ई कंटेंट का भी बहुत महत्त्व है। कार्यशाला की रूपरेखा प्रभाग अध्यक्ष और डाइट के उप प्राचार्य नरेंद्र उपाध्याय ने प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला में शिक्षकों को डिजिटल टूल्स के साथ अन्य बारीकियों से अवगत कराया जाएगा।