साहिबगंज: गडरा पहाड़ निवासी युवक को अज्ञात चारपहिया वाहन ने पीछे से टक्कर मारकर किया घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
बोरियो थाना क्षेत्र के गडरा पहाड़ निवासी युवक छोटा सूरजा पहाड़िया को पत्थरघट्टा के पास अज्ञात चारपहिया वाहन ने पीछे से टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसके बाद घायल युवक को परिजनों की मदद से बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वही घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि घायल युवक हाट से सामान खरीदकर पैदल लौट रहा था।