साहिबगंज: मिर्जाचौकी के ऑक्सफोर्ड कैंब्रिज स्कूल में पढ़ने वाले 7 साल के बच्चें की खिड़की में सिर फसने से हुई मौत
मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के ऊपरबंधा भगैया रोड में संचालित ऑक्सफोर्ड कैंब्रिज स्कूल में पढ़ने वाले 7 साल के बच्चें की खिड़की में सिर फसने के कारण मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार खैरबनी के रहने वाले चार्लीस बास्की के पुत्र ताला बाबू उर्फ इलियास बास्की ऑक्सफोर्ड कैंब्रिज स्कूल में रहकर पढ़ाई किया करता था जहां रविवार को खिड़की में सिर फंसा लेने से उसकी मौत हो गई।